फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट से आज भी इंडिगो की 18 फ्लाइट रद्द, परेशान यात्रियों ने कहा वैकल्पिक व्यवस्था करें

Tue, 09 Dec 2025 02:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज भी इंडिगो की कई फ्लाइट कैंसिल रही। ट्रेन में टिकट नहीं होने के कारण यात्रियों का हाल बेहाल है। उनका कहना है कि हम लोगों के पास कोई और विकल्प नहीं है। एयरपोर्ट प्रबंधन ही अब हमारी मदद कर सकती है।

विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के जयप्रकाश नगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई प्रमुख उड़ानें परिचालन कारणों से रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट प्रबंधन को भेजे गए आधिकारिक कैंसिलेशन लेटर में कुल 9 आगमन और प्रस्थान फ्लाइटें रद्द होने की पुष्टि की गई है। अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो के असिस्टेंट मैनेजर रैम्प अफ़ज़ल इक़बाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि 9 दिसंबर की निर्धारित उड़ानों को ऑपरेशनल वजहों से रद्द किया गया है।

 

पटना आने वाली रद्द उड़ानों की सूची

पटना एयरपोर्ट पर आज इंडिगो की कुल 9 आगमन उड़ानें रद्द की गईं। इनमें दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु से आने वाली प्रमुख फ्लाइटें शामिल रहीं। रद्द उड़ानों में दिल्ली से 6E 6387, हैदराबाद से 6E 6382, चेन्नई से 6E 539, बेंगलुरु से 6E 6223, दिल्ली से 6E 6643, बेंगलुरु से 6E 6451, हैदराबाद से 6E 915, दिल्ली से 6E 6549 और चेन्नई से 6E 678 शामिल हैं। इन सभी विमानों का आज पटना में लैंड करना निर्धारित था, लेकिन ऑपरेशनल कारणों से उड़ानें रद्द कर दी गईं।

 

पटना से जाने वाली रद्द उड़ानों की सूची

पटना से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 9 प्रस्थान उड़ानें भी रद्द कर दी गईं, जिससे बाहर जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हुई। रद्द उड़ानों में दिल्ली के लिए 6E 2163, हैदराबाद के लिए 6E 6042, HDO के लिए 6E 2573, हैदराबाद के लिए 6E 6127, दिल्ली के लिए 6E 6644, बेंगलुरु के लिए 6E 6452, हैदराबाद के लिए 6E 6683, दिल्ली के लिए 6E 6550 और चेन्नई के लिए 6E 679 शामिल हैं। सभी उड़ानों के लिए यात्रियों को री-शेड्यूलिंग या रिफंड का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

यात्रियों में असुविधा, एयरलाइन ने जताया खेद

उड़ान रद्द होने से यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं। कई यात्रियों ने काउंटर पर वैकल्पिक व्यवस्था व रिफंड की मांग की। वहीं एयरलाइन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए आवश्यकता पड़ने पर री-शेड्यूल या रिफंड का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें