फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: हरजोत कौर बम्हरा बनीं बीपीएससी की नई अध्यक्ष, 29 नवंबर से संभालेंगी जिम्मेदारी

Wed, 25 Nov 2026 09:17 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को BPSC का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह 29 नवंबर 2026 से पदभार संभालेंगी। इससे एक दिन पहले उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाएगी। उनका कार्यकाल छह साल या 62 वर्ष की आयु तक रहेगा।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 24 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसके अनुसार, उनकी नियुक्ति 29 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। इससे एक दिन पहले यानी 28 नवंबर को उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


हरजोत कौर बम्हरा 1992 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत उन्हें BPSC अध्यक्ष नियुक्त किया है। सरकार ने इस संबंध में दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। पहली अधिसूचना में 28 नवंबर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और दूसरी में 29 नवंबर से आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का आदेश दिया गया है।

छह साल या 62 वर्ष की उम्र तक संभालेंगी पद

सरकारी अधिसूचना में उनके कार्यकाल की अवधि भी स्पष्ट की गई है। संविधान के अनुच्छेद 316(2) के प्रावधानों के अनुसार, हरजोत कौर बम्हरा पदभार ग्रहण करने की तारीख से छह साल या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक BPSC की अध्यक्ष रहेंगी। इन दोनों में से जो भी पहले होगा, उसी के आधार पर उनका कार्यकाल समाप्त होगा।

नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोपों के बीच मिली अहम जिम्मेदारी

BPSC की भर्ती प्रक्रियाओं और नियुक्तियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे समय में हरजोत कौर बम्हरा को आयोग की कमान सौंपना अहम माना जा रहा है। उनकी पहचान बिहार में एक सख्त और अनुशासनप्रिय अधिकारी के रूप में रही है। ऐसे में आयोग की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें