फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई युवती, अगले ही दिन नदी किनारे मिला अधजला शव; रोहतास में सनसनी

Sun, 10 May 2026 02:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में धर्मावती नदी किनारे एक 20 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। युवती के आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन
करगहर थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मावती नदी के किनारे से रविवार सुबह पुलिस ने एक युवती का अधजला शव बरामद किया है। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 20 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी-प्रेमिका
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीती रात करगहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया था, जबकि युवती घर पर अकेली थी। इसी बीच देर रात जब युवती का भाई घर लौटा, तो उसने अपनी बहन को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

प्रेमी की पिटाई देख युवती ने लगाई फांसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद भाई ने कथित प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते गांव के कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान प्रेमी की बेरहमी से पिटाई होते देख युवती ने घर के एक कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नदी किनारे अधजला शव बरामद
वहीं युवती की आत्महत्या की खबर फैलते ही कथित प्रेमी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रविवार सुबह पुलिस ने धर्मावती नदी के किनारे से उक्त युवती का अधजला शव बरामद किया और मामले की जांच में जुट गई।

परिजनों ने जताई अनभिज्ञता
मामले में परिजनों का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए थे। लेकिन मध्य रात्रि जब सभी सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने लड़की को घर में नहीं पाया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई और रविवार सुबह उसका अधजला शव नदी किनारे से बरामद हुआ। परिजनों ने युवती की हत्या के मामले में पूरी तरह अनभिज्ञता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें: जिस पेड़ ने ली थी पिता की जान, उसी ने बेटे को भी निगल! सहरसा की दर्दनाक कहानी सुन भर आएंगी आंखें
विज्ञापन


डीएसपी कुमार वैभव ने क्या कहा?
सदर डीएसपी-2 कुमार वैभव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर रविवार सुबह धर्मावती नदी के किनारे से एक अधजला शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान करगहर थाना क्षेत्र से बीती रात गायब हुई एक युवती के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवती के शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। डीएसपी ने यह भी कहा कि मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है और पुलिस हर बिंदु पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें