फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhim Singh MP : बहरीन गए भाजपा सांसद भीम सिंह बाथरूम में गिरे, अस्पताल में भर्ती; सोशल मीडिया से आई जानकारी

Fri, 19 Sep 2025 07:56 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए 14 सितंबर को बहरीन पहुंचे डॉ. भीम सिंह ने 15 सितंबर को अपना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। लेकिन 16 सितंबर को स्वदेश लौटने की तैयारी के दौरान वे बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
डॉ. भीम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए 14 सितंबर 2025 को बहरीन पहुंचे डॉ. भीम सिंह को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। 15 सितंबर को अपने निर्धारित कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर भारत का पक्ष मजबूती से रखने के बाद 16 सितंबर को वापसी की तैयारी के दौरान वे बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: मुख्य सचिव ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

इसके बाद उन्हें तत्काल बहरीन के किम हेल्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वे चिकित्सकों की देखरेख में हैं। डॉक्टरों के अनुसार 18 सितंबर तक उनकी स्थिति यात्रा योग्य नहीं है, जिस कारण उनकी स्वदेश वापसी टल गई है। डॉ. भीम सिंह ने बताया कि भारत सरकार, बहरीन सरकार, भारतीय दूतावास, अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी तथा बहरीन में रह रहे भारतीय नागरिक लगातार उनका ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि जैसे ही स्वास्थ्य अनुमति देगा, वे शीघ्र स्वदेश लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें