फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पीड़िता के अनुसार, दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे आत्मग्लानि हुई और उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह घर से बाहर गई थी, तब दो युवक उसके घर में घुसे और उसकी बेटी के साथ गलत का किया। उन्होंने बताया, घटना के बाद मेरी बेटी ने मुझे पूरी बात बताई। वह बहुत डरी हुई थी।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राहुल रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें