फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी से पहले सामने आई आकाशदीप की दुल्हन की पहली झलक, सोशल मीडिया पर छाई अक्षिता की तस्वीर

Tue, 23 Jun 2026 07:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और बिहार पुलिस में डीएसपी नियुक्त हुए आकाशदीप 24 जून को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले उनकी होने वाली पत्नी अक्षिता राज की कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 24 जून को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और हाल ही में बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त आकाशदीप विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से क्रिकेटर आकाशदीप के वैवाहिक कार्यक्रमों की घोषणा के बाद से ही क्रिकेट प्रेमियों में उनकी जीवनसंगिनी को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही थी और लोग उनकी होने वाली पत्नी अक्षिता राज की एक झलक पाने को बेताब थे। लेकिन अब इस उत्सुकता पर लगभग विराम लग चुका है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई अक्षिता राज की तस्वीर
दरअसल, क्रिकेट प्रेमियों का लंबा इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली जीवनसंगिनी अक्षिता राज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि वायरल तस्वीर को लेकर परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब तक दोनों परिवारों ने अक्षिता राज को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा था।

शिक्षा और व्यक्तित्व को लेकर भी चर्चा में अक्षिता
अक्षिता राज मूल रूप से रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है और इसके बाद बीआईटी से उच्च शिक्षा ग्रहण की है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों में उनके व्यक्तित्व और शैक्षणिक उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


वाराणसी के फाइव स्टार होटल में होगी शादी
भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप और अक्षिता राज की शादी 24 जून को वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित होने वाली है। इससे पहले 21 जून को तिलक समारोह, 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्म आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में संपन्न हो चुकी है। विवाह समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बड़ा बदलाव; अब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा LMV लाइसेंस
विज्ञापन


खेल जगत और राजनीति की हस्तियां हो सकती हैं शामिल
सूत्रों के अनुसार वाराणसी में आयोजित होने वाले इस विवाह समारोह में खेल जगत से जुड़े कई चेहरे, बिहार सरकार के मंत्री तथा अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हो सकती हैं। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस हाई-प्रोफाइल शादी पर टिकी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें