फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना साहिब पहुंच गुरु दरबार में नतमस्तक हुए CM सम्राट, हरमंदिर गुरुद्वारा से किया बड़ा एलान

Thu, 16 Apr 2026 05:10 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण के दूसरे दिन पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सिख समुदाय की समस्याएं और मांगें उनके सामने रखीं, जिनके समाधान का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का स्वागत करते सिख समुदाय के लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण के दूसरे दिन गुरुवार को पटना साहिब स्थित ऐतिहासिक तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु दरबार में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत
गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें ‘सिरोपा’ भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा परिसर में मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा के साथ गुरु घर में मत्था टेका और शांति एवं सद्भाव की कामना की। इसके साथ ही प्रबंधन कमेटी के प्रतिनिधियों ने उन्हें गुरु साहिब से जुड़े पवित्र शस्त्रों और खड़ाऊं के भी दर्शन कराए, जिनका सिख धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है।



सिख समुदाय ने रखी अपनी मांग
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बिहार में रह रहे सिख समुदाय की विभिन्न समस्याओं और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, धार्मिक स्थलों के विकास तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रबंधन कमेटी ने उम्मीद जताई कि नई सरकार इन विषयों पर सकारात्मक पहल करेगी और समुदाय के हितों की रक्षा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


सीएम ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रबंधन कमेटी द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सिख समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान उसकी विविधता और सांप्रदायिक सौहार्द से है, और सरकार सभी समुदायों के विकास के लिए समान रूप से कार्य करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी विरासत से जुड़ी रह सकें।

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह का ‘पुराना दुश्मन’ भोला सिंह सूरत से गिरफ्तार, 2014 किडनैपिंग केस में CBI की कार्रवाई
विज्ञापन


सीएम ने बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
ख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में शांति, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सिख समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बिहार के विकास में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सिख समुदाय में उत्साह का माहौल देखा गया। गुरुद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके साथ संवाद भी किया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें