फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर आयोजित की इफ्तार पार्टी, बीजेपी ने किया बहिष्कार

Fri, 07 Apr 2023 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना स्थित अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ्तार पार्टी में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।
विज्ञापन
सीएम आवास पर हुआ इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार की शाम दावते इफ्तार का आयोजन किया गया है। एक अणे मार्ग पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए महागठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेता पहुंचे हैं। राजद की ओर से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई वरीय नेता पहुंचे हैं। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री संजय झा समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


हम सभी को मिलजुल कर रहना है
इफ्तार पार्टी के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हर साल इसका आयोजन होता रहा है। आज के आयोजन में राज्य के विभिन्न जगहों से कई लोग आए मुझे इसकी खुशी हुई। हम सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम के साथ रहना है। साल 2017 में नेक संवाद बनाया गया और यहीं से इसकी शुरुआत हुई। सिर्फ दो साल कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हुआ। बाकी हर साल आयोजन होता रहा है। सब लोगों के लिए हम लोग इंतजाम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों को भी आमंत्रण करते हैं, आप सब लोग भी आते हैं तो अच्छा लगता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले वर्ष जब एनडीए गठबंधन में थे, उस वक्त भी उन्होंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। उस समय यह इफ्तार पार्टी चर्चा में इसलिए थी, क्योंकि इसमें लालू प्रसाद के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव पहुंचे थे। इस पार्टी के तीन महीने बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ दिया और राजद के साथ हाथ मिलाकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बना ली थी।



‘कुछ लोग शांति भंग करने के लिए षडयंत्र रच रहे’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजेदारों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। वह रोजदारों के साथ सामूहिक दुआ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ रोजदारे तकरीर सुनी। इसके बाद इफ्तार किया। जदयू ने वरीय नेता जमा खान ने कहा कि हम लोगों ने बिहार वासियों के लिए दुआ मांगी है। राज्य में अमन चैन और भाईचारा बना रहे। हमारे नेता नीतीश कुमार ने भी बिहार वासियों के लिए दुआ मांगी। बिहार में कुछ ऐसे भी लोग हैं तो शांति भंग करने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं। ऐसे लोगों से बिहार की जनता को सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन

 
‘जो नहीं आए, वे चाहते हैं कि समाज में बंटवारा हो’
भाजपा नेताओं के इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि दावते इफ्तार में जो नहीं आए तो यह उनकी गलती है। वे नहीं आकर एक मैसेज देना चाहते हैं कि समाज में बंटवारा हो। समाज में दूसरे ढंग की राजनीति हो, यह न बिहार के लिए और न ही देश फायदेमंद होगा। फायदेमंद यही रहता कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाकर सभी लोग भाईचारा बनाकर आगे बढ़ते और राज्य का विकास करते।

बीजेपी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नालंदा और सासाराम में क्या हुआ सबको पता है। दोनों जगह लोग उपद्रव के शिकार हुए। बिहार सरकार हिंसा रोकने में पूरी तरह विफल रही और ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी की दावत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करती है। भाजपा के कोई भी नेता इसमें शामिल नहीं होंगे। नीतीश कुमार ने इस दावते इफ्तार के लिए भाजपा के नेताओं को भी न्योता भेजा था, लेकिन भाजपा के नेता इस पार्टी में शामिल नहीं हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें