फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, रामरेखा घाट पर छाया मनोरम दृश्य

Tue, 14 Jan 2025 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar News: मकर संक्रांति के अवसर पर बक्सर के रामरेखा घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। यहां उत्तर प्रदेश और झारखंड तथा पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, मकर संक्रांति महोत्सव का भी काफी आकर्षण रहा।
विज्ञापन
आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बक्सर स्थित ऐतिहासिक रामरेखा घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान के लिए न केवल बिहार और पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश व झारखंड से बल्कि नेपाल से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। ठंड के बावजूद आस्था में कमी नहीं आई और लाखों श्रद्धालु सुबह से ही गंगा में पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करते नजर आए।

विज्ञापन

 
प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
जानकारी के मुताबिक, सुबह 10:30 बजे तक लाखों श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान कर चुके थे। स्नान के बाद श्रद्धालु तिल, तिलकुट और गुड़ जैसे परंपरागत खाद्य पदार्थों का दान कर रहे थे। रामरेखा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए। घाटों पर पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई थी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। वहीं, श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए घाटों पर साफ-सफाई और रोशनी की भी विशेष व्यवस्था की गई। डीएम अंशुल अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का खुद निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।



मकर संक्रांति महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र
मकर संक्रांति को खास बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। सिपाही घाट पर आयोजित इस महोत्सव में पतंगबाजी, हैंडीक्राफ्ट और व्यंजन प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां शामिल थीं। महोत्सव में स्थानीय संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

 
आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनी
महोत्सव में लगाए गए स्टॉल्स पर स्थानीय कलाकारों के हैंडीक्राफ्ट और पारंपरिक व्यंजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने। पतंगबाजी प्रतियोगिता में युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, मकर संक्रांति के एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर डेरा डालना शुरू कर दिया था। कई श्रद्धालु रात भर बक्सर रेलवे स्टेशन, रामरेखा घाट और अन्य गंगा घाटों पर रुके। अहले सुबह स्नान के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
 
गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को बेहद शुभ माना जाता है। श्रद्धालुओं ने ठंड के बावजूद गंगा में स्नान किया और तिल-गुड़ का दान कर पुण्य कमाया। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों सभी ने इस धार्मिक पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही जिला प्रशासन के व्यवस्थित प्रबंधों को लेकर श्रद्धालुओं ने सराहना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि घाटों पर व्यवस्थाएं इस बार बेहतर थीं और प्रशासन ने हर छोटी-बड़ी समस्या पर ध्यान दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें