फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Liquor Ban: गाड़ी में तहखाना बनाकर हो रही थी शराब की तस्करी, तीन लाख की विदेशी शराब जब्त

Sat, 26 Oct 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar News: उत्पाद निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि एक पिकअप वाहन का ड्राइवर पुलिस को देख फरार हो गया। वाहन के पिछले हिस्से में वेल्डिंग और नट-बोल्ट की मदद से तहखाना बनाया गया था, जिसमें शराब छुपाकर लाई जा रही थी।
विज्ञापन
शराब तस्करी के नए-नए तरीके आजमा रहे तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले के राजपुर थानाक्षेत्र में यूपी-बिहार को जोड़ने वाले देवल पुल के पास उत्पाद पुलिस ने तीन लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। शराब तस्कर मैजिक माल वाहक वाहन में तहखाना बनाकर यूपी से बिहार में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस की सतर्कता से वाहन को जब्त कर लिया गया, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, वाहन को रोकने के बाद तलाशी ली गई। लेकिन शुरुआत में वाहन पूरी तरह खाली दिखाई दिया। पुलिस को शक होने पर बारीकी से जांच की गई, जिससे वाहन के नीचे एक तहखाना मिला। तहखाने से 35 पेटियां, यानी कुल 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
 
उत्पाद निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देवल पुल के पास वाहनों की जांच शुरू की थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन का ड्राइवर पुलिस को देख फरार हो गया। वाहन के पिछले हिस्से में वेल्डिंग और नट-बोल्ट की मदद से तहखाना बनाया गया था, जिसमें शराब छुपाकर लाई जा रही थी।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिला यूपी की सीमा से सटा हुआ है, जो तस्करी के लिए एक संवेदनशील क्षेत्र बन गया है। तस्कर त्योहार के दौरान अधिक मुनाफे के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इस बार उनकी योजना को नाकाम कर दिया। फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें