फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बक्सर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी दबोचे, पुलिस की तेज कार्रवाई से खुला पूरा मामला

Sun, 30 Nov 2025 02:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता कृष्णा नगर कॉलोनी में एक परिचित से मिलने गई थी, जहां उसी परिचित और उसके तीन साथियों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। नगर थाना में मामला की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस काफी सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता किसी परिचित से मिलने शहर के कृष्णा नगर कॉलोनी गई थी। इसी दौरान उसके परिचित के अलावा अन्य तीन साथियों ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वे फरार हो गए। पीड़िता द्वारा मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपितों में नहर कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार, मुन्ना कुमार और साजिद यादव शामिल हैं। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। 

पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच, न्यायालय में बयान और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने की कार्रवाई को लेकर सक्रियता दिख रही है। जिससे पुलिस इस मामले के आरोपितों को त्वरित सजा दिला सके। वही फरार चौथे आरोपी को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  इस संबंध में सीडीपीओ बक्सर गौरव पांडे ने बताया कि इस गंभीर मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द शेष अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: कोसी तटबंध के अंदर हाइवा ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत; पति व एक बच्चा घायल
विज्ञापन


बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता कृष्णा नगर कॉलोनी में एक परिचित से मिलने गई थी, जहां चार युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और चार नामजद आरोपितों में से तीन प्रिंस कुमार, मुन्ना कुमार और साजिद यादव को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कीं। सीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि इस गंभीर मामले में किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें