फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: BSEB ने खोले सिमुलतला के दरवाजे, 120 सीटों पर होगा प्रवेश, 3 अगस्त से आवेदन

Sat, 01 Aug 2026 10:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सिमुलतला के लिए आवेदन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 3 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समिति ने प्रवेश प्रक्रिया, सीटों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और संभावित परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी है।

3 अगस्त से 18 अगस्त तक भर सकेंगे आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की कक्षा 6 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होकर 18 अगस्त 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन पत्र भरकर परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

छात्र और छात्राओं के लिए 60-60 सीटें

समिति के अनुसार, कक्षा 6 में नामांकन के लिए कुल 120 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें 60 सीटें छात्रों के लिए और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।

इस वेबसाइट से करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आधिकारिक वेबसाइट https://biharsimultala.com निर्धारित की है। अभ्यर्थियों को आवेदन केवल इसी वेबसाइट के माध्यम से करना होगा।

दो चरणों में होगी प्रवेश परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने बताया कि इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें केवल वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे।

150 अंकों की होगी प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और प्रश्नपत्र कुल 150 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। गलत उत्तर देने पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी

मुख्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन पटना जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। दोनों पालियों की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे प्रश्न

समिति के अनुसार, मुख्य प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बिहार सरकार द्वारा कक्षा 5 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। इसी पाठ्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

अक्टूबर और दिसंबर में प्रस्तावित हैं परीक्षाएं

समिति ने बताया कि प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। वहीं, मुख्य प्रवेश परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित किए जाने की योजना है।

विषय और अंक का विस्तृत विवरण अधिसूचना में उपलब्ध

समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक और मुख्य प्रवेश परीक्षा के विषयों तथा अंकों का विस्तृत विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों की सही जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें