फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है TRE के लिए ऑनलाइन आवेदन, बीपीएससी ने पत्र जारी कर क्या कहा?

Tue, 01 Sep 2026 08:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BPSC TRE 4 News: चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। TRE 4 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया कब से शुरू हो सकती है? बिहार लोक सेवा आयोग ने इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ाती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर ली जाने वाली चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए संशोधित विज्ञापन जारी करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

 

पहले एक सितंबर से शुरू होना था आवेदन

बीपीएससी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलनी थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, एक सितंबर को आवेदन लिंक सक्रिय नहीं हुआ। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करने की जानकारी देते हुए बताया था कि ऑनलाइन आवेदन और विज्ञापन में कुछ प्रक्रियात्मक बदलाव किए जाने हैं। अब आयोग के नए नोटिस से साफ हो गया है कि जरूरी संशोधनों के बाद आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

 

TRE-4 में एक ही परीक्षा, निगेटिव मार्किंग भी

TRE-4.0 की परीक्षा को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दो दिन पहले बताया था कि इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक परीक्षा कम कर दी गई है। अब अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा देनी होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग लागू होगी। मंत्री ने कहा था कि TRE-4 में छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करना, प्रश्नपत्र बनाना और परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी बीपीएससी की है। परीक्षा की तिथि आयोग की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

 

33,385 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

बीपीएससी TRE-4.0 के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में विद्यालय अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। आयोग के अनुसार कुल 32,386 शिक्षक पदों पर बहाली निकली थी। बाद में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि कक्षा 9 और 10 के लिए संगीत विषय में 111 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई गई हैं। इन अतिरिक्त पदों की अधियाचना जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जाएगी। इसके बाद TRE-4 के तहत इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। संगीत विषय के 111 पद बढ़ाए जाने के बाद TRE-4 में कुल रिक्तियों की संख्या 33,385 पहुंच गई है। शिक्षा विभाग की ओर से अतिरिक्त पदों की अधियाचना भेजे जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें