फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak : पेपर लीक कर उत्तर एग्जाम हॉल में पहुंचा था; AEDO परीक्षा के शातिर से मिले सुराग पर तीन दबोचे

Sat, 01 Aug 2026 02:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : पेपर लीक पर बवाल के बाद देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक हो गया, लेकिन सुधार की उम्मीद कर सकेंगे? इस गैंग की जड़ें कितनी गहरी हैं और इनका दुस्साहस कैसा है- यह समझना आसान नहीं है। यह खबर एक छोटी-सी कहानी नहीं है।
विज्ञापन
ईओयू की गिरफ्त में अभिषेक कुमार, नितेश कुमार और राज समदर्शी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश ने देखा कि NEET पेपर लीक के नाम पर कितना हंगामा हुआ। देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन, हकीकत यह है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे या कुछ अफसरों के स्थानांतरण से कुछ होने-जाने की उम्मीद करना खुद को बहलाने जैसा ही है। यह कहने के पीछे तर्क है। क्योंकि, यहां परीक्षा का पेपर लीक करना जैसे घर में सेंधमारी जैसा आसान काम हो गया है। इस घिनौने खेल में शामिल खिलाड़ियों की हिम्मत दिल्ली में इतने हंगामे के बावजूद कमजोर नहीं पड़ी। कहीं डर नहीं है इनके मन में। तभी तो 20 अप्रैल 2026 में बिहार की AEDO परीक्षा में उत्तर बनवा कर परीक्षा हॉल में मंगाने के कारण पकड़े गए युवक के साथी 29 जुलाई 2026 को गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अधिनायक अनुदेशक (हवलदार अनुदेशक) तक की परीक्षा में वही सब दुहराने से नहीं हिचके। बिहारह पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOU) को पिछले मामले की जांच में सुराग मिला और यह पकड़े गए। 

विज्ञापन


पहले जानिए, किन तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग पटना की ओर से आयोजित गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अधिनायक अनुदेशक (हवलदार अनुदेशक) परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया- राज समदर्शी उर्फ राजा (25 वर्ष), अभिषेक कुमार (21 वर्ष) और नितेश कुमार (28 वर्ष)। राज समदर्शी पटना जिले के विक्रम थाना अंतर्गत करसा ग्राम निवासी सुशील कुमार यादव का बेटा है। अभिषेक कुमार वैशाली जिले के हाजीपुर सदन थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर रजौली निवासी शिवचंद महतो का बेटा है। नितेश कुमार भी वैशाली जिले के ही हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा निवासी अमित सिंह का बेटा है। नितेश इस परीक्षा का बायोमीट्रिक सुपरवाइजर था।

AEDO पेपर लीक से हवलदार अनुदेशक परीक्षा के तार जुड़े
ईओयू ने 29 जुलाई को आयोजित हो रही परीक्षा में शामिल होने पहुंचे राज समदर्शी उर्फ राजा को हाजीपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र के पास से हिरासत में लिया था। ईओयू के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को भोजपुर निवासी महेश कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग की AEDO (असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर) परीक्षा के दौरान पहले से तैयार 100 उत्तरों के साथ कदाचार करते पकड़ा गया था। इसी कांड के अनुसंधान के क्रम में यह सुराग हासिल हुआ कि इस गिरोह से जुड़ा राम समदर्शी उर्फ राजा 29 जुलाई को हाजीपुर में ही बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग के अधिनायक अनुदेशक (हवलदार अनुदेशक) परीक्षा में शामिल होने आ रहा है। राजा ने पूछताछ के दौरान अपने सहयोगी अभिषेक कुमार का भी नाम बताया और बीपीएससी की AEDO परीक्षा में संलिप्तता की पुष्टि भी की। 
विज्ञापन


राजा और अभिषेक के मोबाइल में मिले सबूत, चार और नामजद
आर्थिक अपराध इकाई ने जांच के दौरा राज समदर्शी उर्फ राजा और अभिषेक कुमार के मोबाइल में परीक्षा से संबंधित कई एडमिट कार्ड, उत्तर पत्रक देखे। उत्तर पत्रक परीक्षा के दिन, यानी 29 जुलाई को 12 बजकर 21 मिनट पर भेजे हुए पाए गए। इस आधार पर राज समदर्शी उर्फ राजा, अभिषेक कुमार और नितेश कुमार को तो गिरफ्तार किया ही गया, इनकी निशानदेही पर अन्य चार को नामजद करते हुए आर्थिक अपराध थाने में बिहार लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 की धारा-10/11 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार तीनों प्राथमिकी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें