फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा ने विधान परिषद के चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया, सूची में पवन सिंह भी

Fri, 05 Jun 2026 06:56 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BJP Party : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई। भाजपा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के चार प्रत्याशियों की सूची जारी की तो उनका नाम सबसे ऊपर रखा।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने भी चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा टिकट को ठुकराने वाले भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह को आखिरकार राजनीति का कंफर्म टिकट मिल गया। शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। भाजपा की सूची में सबसे ऊपर पवन सिंह का नाम है। पहले से एमएलसी रहे संजय मयूख भी सूची में हैं। वह बांकीपुर से नितिन नवीन की जगह पर भी चुनाव लड़ना चाहते थे। उनके अलावा दो नाम अब बिहार विधान परिषद के लिए भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने पवन सिंह समेत चार प्रत्याशियों को दिया टिकट
  • पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे सवर्ण समाज,राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और लंबे समय से संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
  • शीला पंडित प्रजापति समाज से आती हैं। वे बाल संरक्षण आयोग की सदस्य  हैं तथा पूर्व में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी के रूप में भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।
  • अनिल ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और पूर्णिया क्षेत्र से आते हैं। वे नाई (ठाकुर) समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पूर्व भी वे प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।
  • डॉ. संजय मयूख भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी हैं। वे लगातार दो कार्यकाल से बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। डॉ. मयूख कायस्थ समाज से आते हैं और संगठन व मीडिया के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण पहचान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें