फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बड़हरा सीट से भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया नामांकन, मनोज तिवारी रहे मौजूद

Sat, 18 Oct 2025 11:31 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बड़हरा

सार

भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जोरदार प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र सौंपते समय हजारों समर्थक और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले की बड़हरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान हजारों समर्थक और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


नामांकन जुलूस में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी की मौजूदगी ने माहौल और भी जोशभरा कर दिया। मनोज तिवारी ने कहा कि राघवेंद्र प्रताप सिंह एक जमीनी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।

नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बड़हरा की जनता एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताएगी। उन्होंने कहा, "जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।"

पढ़ें: पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, भोजपुरी में दी शुभकामनाएं

राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरा-छपरा रेलवे लाइन और स्थायी पीपा पुल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बरसात के समय आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है, और अब बड़हरा भी उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें