फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में बाइक और टैंकर जले, ड्राइवर हुआ फरार

Wed, 25 Mar 2026 10:00 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना के बिहटा स्थित कालीगंज मोड़ पर टैंकर और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे वे पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिहटा में सड़क दुर्घटना के बाद टैंकर व बाइक जली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिहटा स्थित आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के कालीगंज मोड़ के पास एक टैंकर और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे टैंकर और बाइक धू-धू कर पूरी तरह जलकर राख हो गए। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है।

विज्ञापन


दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार
इस घटना को लेकर बताया जाता है कि बिहटा के आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र के कालीगंज मुख्य मार्ग पर तेल से भरे एक टैंकर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद टैंकर और बाइक में आग लग गई। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है कि यह सौभाग्य की बात रही कि इस बड़े हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जमुई पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास
विज्ञापन


लगाया जा रहा आग लगने के कारणों का भी पता 
सूचना मिलने पर आईआईटी अमहारा थाना प्रभारी रौशन कुमार राज स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर हालात को नियंत्रण में किया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें