फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना का मौसम बदला, अचानक होने लगी झमाझम बारिश, बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल

Mon, 17 Aug 2026 12:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Weather News: पटना का मौसम अचानक बदल गया। दोपहर 12 बजे अचानक झमाझम बारिश होने लगी। बारिश ने उमस वाली गर्मी से राहत तो जरूर दिल दी। लेकिन, कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। 
विज्ञापन
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सावन के तीसरे सोमवार को पटना समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई। पटना में आज सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी था। दोपहर 12 बजते ही झमाझम बारिश होने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने मंगलवार को राज्य के 12 जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे के दौरान इन इलाकों में मध्यम दर्जे का गरज-चमक वाला तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग के तत्कालिक मौसम चेतावनी बुलेटिन के अनुसार बेगूसराय, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंड शामिल हैं। वहीं नालंदा के 20 में से 15, मुजफ्फरपुर के 16 में से 12 और पटना के 23 में से 11 प्रखंड चेतावनी वाले क्षेत्र में हैं।

 

जानिए किस जिले के कितने प्रखंड में होगी बारिश?

नालंदा: 20 में से 15 प्रखंड

पटना: 23 में से 11 प्रखंड

पूर्वी चंपारण: 27 में से 1 प्रखंड

मुजफ्फरपुर: 16 में से 12 प्रखंड

वैशाली: 16 में से 16 प्रखंड

समस्तीपुर: 20 में से 3 प्रखंड

सारण: 20 में से 5 प्रखंड

 

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पक्के मकान की शरण लेने, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी मौसम खराब होने के दौरान खेतों में न जाने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें