फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: इन जिलों में कोहरे से राहगीर परेशान, अगले दो दिनों में चार डिग्री तक गिरेगा पारा; प्रशासन अलर्ट

Mon, 24 Nov 2025 09:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। लोग स्वेटर और जैकेट पहने बिना घर से बाहर नहीं निकल रहे। सुबह और शाम को ठंड पूरी तरह महसूस होने लगी है। तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिहार के कई जिलों में सुबह कोहरा देखने को मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में धीरे-धीरे पारा गिरने लगा है। ठंड बढ़ रही है। पटना, नालंदा, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, सारण, खगड़िया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में कोहरा देखने को मिला। इस कारण सुबह-सुबह राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। इधर, बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार लोगों को शीतलहर-पाला से बचाने की हर जरूरी व्यवस्था समय रहते पूरी की जाए। गरीब, असहाय और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। 

विज्ञापन


लोगों सर्दी-बुखार से परेशान हो रहे
वहीं मौसम के बदलाव के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। लोगों सर्दी-बुखार से परेशान हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है और आम लोगों से सावधान बरतने की अपील की है। कहा कि अभी ठंड से बचाव बेहद जरूरी है। गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें। 

Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया

जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अररिया सबसे ज्यादा गर्मी जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता  600 मीटर गयाजी एवं पूर्णिया में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अगले 6-7 दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागो के अधिकतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश भागो के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें