फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्या भवन, एक जगह से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां

Sun, 04 Oct 2026 06:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बुद्ध मार्ग स्थित टेक्स्ट बुक कार्यालय परिसर में बहुमंजिला विद्या भवन का निर्माण कराया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन में शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और निदेशालयों को स्थान मिलेगा। इसकी डिजाइन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार होगी।

 

विज्ञापन
बिहार शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग की तमाम गतिविधियों को एक ही परिसर से संचालित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। बुद्ध मार्ग स्थित टेक्स्ट बुक कार्यालय परिसर में बहुमंजिला विद्या भवन (शिक्षा भवन) का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्तावित भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

विद्या भवन का निर्माण इस तरह कराया जाएगा कि शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और निदेशालयों को एक ही भवन में स्थान मिल सके। इससे विभागीय कामकाज को एक स्थान पर समेकित करने में मदद मिलेगी और विभिन्न गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी।

प्रस्तावित भवन की डिजाइन वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य में शिक्षा विभाग की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। कार्यालयों की व्यवस्था और उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में आने वाले वर्षों में विभाग के विस्तार और कार्यप्रणाली में संभावित बदलावों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

भवन के निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से युक्त यह भवन शिक्षा विभाग के लिए एक केंद्रीकृत प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे विभाग की विभिन्न गतिविधियों को एक ही स्थान से संचालित करने की व्यवस्था तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें