फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में राज्य स्तरीय खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘उमंग-2026’ का शुभारंभ, 12 फरवरी को होगा समापन

Sat, 07 Feb 2026 07:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना में राज्य स्तरीय खेल व साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘उमंग-2026’ का शुभारंभ हुआ। 7 से 12 फरवरी तक आयोजित इस आयोजन में राजकीय अभियंत्रण और पॉलिटेक्निक संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राएं खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
पटना में ‘उमंग-2026’ का आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत संचालित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक खेल-कूद एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘उमंग-2026’ का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर विभागीय सचिव प्रतिमा और निदेशक अहमद महमूद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि ‘उमंग’ का नियमित आयोजन शैक्षणिक सत्र 2023-24 से इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि तकनीकी संस्थानों के छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी राज्य स्तरीय मंच मिल सके। ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।

मंत्री ने कहा कि ‘उमंग-2026’ के माध्यम से राज्य के अलग-अलग प्रमंडलों से चयनित छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों को भी समान महत्व मिले।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास हुआ है, नए स्टेडियम बने हैं और “मेडल पाओ, नौकरी पाओ” जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ‘उमंग-2026’ इसी सोच का हिस्सा है।

विज्ञापन


पढ़ें: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर लूट की थी तैयारी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बरामद किए कट्टा-कारतूस

विभागीय सचिव प्रतिमा ने बताया कि ‘उमंग’ प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में संस्थान स्तर पर, दूसरे चरण में प्रमंडल स्तर पर और तीसरे चरण में राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं होती हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए 7 से 9 फरवरी 2026 तक और राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के लिए 10 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है।

खेल-कूद प्रतियोगिताएं पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में होंगी, जबकि साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय पॉलिटेक्निक, गुलजारबाग, पटना में आयोजित किए जाएंगे। पॉलिटेक्निक संस्थानों से खेल प्रतियोगिताओं में करीब 900 छात्र-छात्राएं और 400 शिक्षक भाग लेंगे, जबकि साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में लगभग 200 छात्र शामिल होंगे। अभियंत्रण महाविद्यालयों से भी इतने ही प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

निदेशक अहमद महमूद ने कहा कि ‘उमंग-2026’ के जरिए तकनीकी संस्थानों में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को एक संगठित और प्रतिस्पर्धात्मक पहचान मिली है। आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी संस्थानों और आयोजन समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाया गया है, ताकि छात्रों को सकारात्मक और अनुशासित माहौल मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें