फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अपना घर भी नहीं छोड़ा तेज प्रताप यादव ने; राबड़ी-लालू के साथ तेजस्वी को भी दही-चूड़ा भोज का कार्ड दिया

Tue, 13 Jan 2026 08:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : इस बात की कोई शिकायत नहीं कि परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया गया, क्यों कि यही वजह थी कि आज बाहर के सभी लोगों को दही-चूड़ा का न्योता देने के बाद अपने घर के लोगों को भी आमंत्रित करने राबड़ी आवास पहुंच गए। बात तेज प्रताप यादव की है।
विज्ञापन
राबड़ी देवी और लालू यादव को आमंत्रण पत्र देते तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सियासत में मकर संक्रांति का पर्व हमेशा से खास रहा है, खासकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आवास पर होने वाला दही-चूड़ा भोज चर्चा का केंद्र रहता है। इसी कड़ी में सोमवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपने माता-पिता और छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें 14 जनवरी को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 2026 में नीतीश कुमार रिटायर होंगे? 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा करते हुए क्या संदेश देंगे बिहार के सीएम

सोशल मीडिया पर तस्वीर किया पोस्ट 
आमंत्रण देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की। फोटो शेयर करते हुए तेज प्रताप तादाव ने लिखा है कि, "आज अपने पिताजी आदरणीय लालू प्रसाद यादव, माता राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दही -चूड़ा भोज कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ।"
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet: कई विभागों में नौकरियां, आठवीं पास को भी जॉब; बिहार कैबिनेट से वकीलों को तोहफा, कई अहम फैसले

परिवार के साथ बिताए समय 
तेज प्रताप यादव ने आवास पहुंचकर सबसे पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की। तेज प्रताप ने तेजस्वी को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए कल होने वाले आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: बिहार में सर्द हवा ने बढ़ाई कनकनी, छह जिलों का तापमान आठ डिग्री से कम; जानिए मौसम का हाल



 भतीजी कात्यायनी को भी किया प्यार 
राजनीतिक गहमागहमी के बीच घर के आंगन में एक भावुक पल भी देखने को मिला। तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की पुत्री और अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने कात्यायनी को गोद में लेकर दुलार-प्यार किया। इस सुखद अनुभव को साझा करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि भतीजी को गोद में खिलाना उनके लिए एक अद्भुत और यादगार पल रहा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : अस्पताल के काउंटर पर महाठग! पटना एम्स और कुर्जी अस्पताल में गबन ने दी बड़ी सीख

बुधवार को होगा ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज
 हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव की ओर से भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनमानस तक को आमंत्रित किया गया है। पटना की राजनीति में इस भोज को शक्ति प्रदर्शन और आपसी मेल-मिलाप के बड़े मंच के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें