फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: नालंदा में महिला की मौत, भाई और बेटा जख्मी, मुजफ्फरपुर में इलाज के अभाव में युवक की मौत

Thu, 12 Dec 2024 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा/मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के नालंदा जिले में सड़क हादसे के दौरान महिला की मौत हो गई। भाई और बेटा जख्मी हो गए। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में हादसे का शिकार हुए युवक की इलाज के अभाव में मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बाइक सवार को अज्ञात ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्ट बीघा कल्याणपुर के बीच यात्री सेड के समीप का है। मृतका की पहचान पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सुधीर यादव की (45) वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है। जबकि इस हादसे में महिला का पुत्र और भाई जख्मी हो गया है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि महिला अपने बहन के पति को बिहार शरीफ मंडल कारा में मुलाकात करने बिहार थाना क्षेत्र के वासवन विगहा गांव मायके से बेटे और भाई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी बीच भट्ट विगहा कल्याणपुर के बीच यात्री सेड के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर कुचलते हुए फरार हो गया, जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए लाने के दौरान रास्ते में ही गीता देवी की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी चीख पुकार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।

वहीं, इस मामले में दीपनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से हादसा हुआ। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बेलगाम रफ्तार ने घायल गैरेज स्टॉफ को रौंदा, परिजन ने कहा- इलाज के अभाव में मौत
मुजफ्फरपुर जिले में करजा थाना क्षेत्र के नस्हरसराय मध्य विद्यालय के समीप दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में गिरे तीन युवकों को पीछे से आ रहे बोलेरो ने रौंद डाला। वहीं, इलाज के लिए ले जाने के दौरान एक युवक की पीएचसी में मौत हो गई, जबकि दो अन्य का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। परिजनों ने कहा, पीएचसी में एक घंटे तक पड़ा रहा इलाज होता तो बच सकती थी जान। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में किया गया है।



वहीं, घटना के संबंध में मृतक ने परिजन ने बताया कि नरहरसराय विद्यालय के समीप दो बाइकों की देर रात को आमने-सामने टक्कर हो गई और इसमें दोनों बाइक पर सवार कुल तीन युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान में पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार की बोलेरो सभी को रौंदते हुए आगे निकल गया और जिसके बाद मौके पर बन गई थी अफरा-तफरी की स्थिति, जिसके बाद इन सभी घायलों को आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए सीएचसी मड़वन भेजा गया था। जहां पर इलाज सही से नहीं किया गया और एक घंटे तक वहीं पड़ा हुआ रहा, जिसके बाद वहां के कर्मी ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। इसी दौरान धीरज की मौत हो गई।इसमें मृतक की पहचान नरहरसराय निवासी धीरज सहनी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं पर एक अन्य घायलों में थाना क्षेत्र के नरहरसराय के निवासी कुंदन कुमार 25 वर्ष जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पूरे मामले में करजा थाना के SHO बीरबल कुशवाहा ने कहा कि दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत पीछे से आ रही वाहन द्वारा रौंदने के वजह से हुआ है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में पुलिस वाहन से भेजा गया है। मृतक करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, अन्य दो में एक करजा थाना क्षेत्र का एक अन्य की पहचान नहीं हुई है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें