फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: नेशनल हाइवे-19 पर चलते ऑटो पर पलटा हाइवा, दो लोगों की मौत, 2 अन्य की हालत गंभीर

Wed, 26 Feb 2025 09:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Sasaram Road Accident: नेशनल हाईवे-19 पर चलते ऑटो पर हाइवा ट्रक पलटा गया। इस दौरान दो लोगों की मौत, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ऑटो पर पलटा हाइवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर गांव के समीप एक चलते ऑटो पर हाइवा पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना बुधवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की बताई जाती है और इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर करूप गांव निवासी चार लोग ऑटो पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी मोर गांव के समीप एक अनियंत्रित हाइवा ऑटो पर पलट गया। इसमें ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। मृतकों में ऑटो चालक सासाराम के वार्ड नंबर-40 निवासी विजय शंकर जायसवाल के 40 वर्षीय पुत्र कोमल कुमार जायसवाल एवं शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप गांव निवासी निर्मल पासवान के 18 वर्षीय पुत्र छोटे कुमार शामिल है।

वहीं घायलों में करूप गांव निवासी संतोष कुमार के 19 वर्षीय बेटे सिकंदर कुमार व अशोक पासवान का बेटा अमरेन्द्र कुमार शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएचएआई में चल रहे निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लोड हाइवा सासाराम की तरफ जा रहा था और विपरीत दिशा से एक ऑटो आ रहा था। जैसे ही हाइवा करूप मोड के समीप टर्न लेने का प्रयास किया, वैसे ही अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया और हाइवा पलटने के बाद ऑटो में सवार चारो लोग दब गये।
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े और तुरंत एनएचएआई की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई, जिसके बाद हाइवा को सीधा कर अंदर दबे ऑटो सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें चालक और एक ऑटो सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एनएचएआई की टीम और पुलिस ने घायल सभी लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना को लेकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गयी है, जिसका पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई चल रही है और इस घटना संभावित क्षेत्र को लेकर एनएचआई के अधिकारियों से भी बात की गई है।

घटना के बाद अफरा तफरी का रहा माहौल
घटना के बाद घटना स्थल से लेकर सदर अस्पताल तक अफ़रा-तफ़री का माहौल रहा। मृतक के परिजन बदहोश अवस्था में अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के लिए लोग परेशान रहे। हालांकि, सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए जल्द ही हायर सेंटर रेफर कर दिया।

करीब एक घंटे तक जाम रहा मुख्य सड़क 
वहीं, आटो पर अनियंत्रित हाइवा पलटने से मोर सराय गांव से लेकर बेदा नहर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गयी, लेकिन पुलिस की तत्परता से ऑटो पर पलटे हुए हाइवा को हटाया गया, जिसके बाद परिचालन सामान्य रूप से बहाल कराया जा सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें