फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महागठबंधन के एक और उम्मीदवार का नामांकन रद्द, मोहनियां की राजद प्रत्याशी बोलीं- मेरे साथ अन्याय हुआ

Wed, 22 Oct 2025 02:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Mohania Vidhan Sabha : अब तक महागठबंधन के दो उम्मीवारों नामांकन रद्द हो चुका है। सुगौली में मामूली सी चूक के कारण वीआईपी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था। अब मोहनियां में राजद प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। 
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महागठबंधन सुगौली के बाद अब मोहनियां विधानसभा सीट पर बिना चुनाव लड़े ही हार गया। महागठबंधन से इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपना उम्मीवार उतारा था। तेजस्वी यादव यहां से श्वेता सुमन को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने अपना नामांकन भी कर दिया लेकिन आज उनका नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया। अब श्वेता सुमन ने आरोप लगाया है कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है, जबकि जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी गीता पासी का नामांकन मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन


श्वेता सुमन बोलीं- मेरे साथ अन्याय हुआ है
राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए चुनाव आयोग से न्याय की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि उनका नामांकन सभी नियमों के तहत दाखिल किया गया था, फिर भी उसे निरस्त कर देना संदिग्ध प्रक्रिया को दर्शाता है। मेरे साथ अन्याय हुआ है। नामांकन में कोई कमी नहीं थी, फिर भी उसे रद्द कर दिया गया। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। इधर, अब तक निर्वाचन आयोग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें