ओपन डबल डेकर बस का मुआइना करते पर्यटन मंत्री राजू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जानिये बस में क्या-क्या हैं सुविधाएं
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने बताया कि बस में 40 सीटें हैं, जिनमें 20 वातानुकूलित सीटें नीचे वाले डेक पर और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं। बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड भी व्यवस्था की गई है, जो पर्यटकों को रास्ते के दर्शनीय स्थलों की जानकारी देता रहेगा। यह बस शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक जे.पी. गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराएगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: अब राजगीर में गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शोर, BCCI ने दी मैच कराने की अनुमति
जानिए क्या है किराया
किराया के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रति व्यक्ति का एक तरफ का किराया 50 रुपया जबकि दोनों तरफ का किराया प्रति व्यक्ति सौ रुपया निर्धारित किया गया है।
अधिकारियों का यह भी कहना है कि अगर यह सेवा लोगों को पसंद आ गई तब उपयोगिता के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन, प्रबंधक परिवहन रत्नेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।