फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनएच-31 चौड़ीकरण में लापरवाही, चेतावनी बोर्ड न होने से बढ़ रहे सड़क हादसे; प्रशासन की अनदेखी

Sat, 07 Mar 2026 08:51 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एनएच-31 के चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेज़ी से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई स्थानों पर पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थलों पर कहीं भी खतरनाक या सावधानी संबंधी संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एनएच31 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-31 के चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेज़ी से जारी है। सड़क को चौड़ा करने के दौरान कई स्थानों पर पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थलों पर कहीं भी खतरनाक या सावधानी से संबंधित संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रात के समय कोई प्रकाश व्यवस्था या बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में वाहन चालकों को अचानक निर्माण कार्य का पता नहीं चल पाता और वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

इसी लापरवाही का एक और मामला बुधवार को सामने आया। जानकारी के अनुसार एक युवक अपने पिता को देखने जा रहा था, जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। इसी दौरान एनएच-31 पर एक निर्माणाधीन पुलिया के पास अचानक उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा में रेस्टोरेंट और वाटर पार्क मालिक को गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में इलाजरत है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि निर्माण स्थल पर जल्द से जल्द चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएं ताकि हादसों पर रोक लग सके।

दरगाही टोला निवासी पप्पू कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है, लेकिन कहीं भी सावधानी संबंधी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। अनजान लोग इस रास्ते से गुजरते समय अधिक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की गाड़ियां रोज यहां से गुजरती हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। हादसा होने के बाद भी कई घंटे बाद प्रशासन मौके पर पहुंचता है। लोगों में आवाज उठाने पर गलत मामलों में फंसाए जाने का भी डर बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें