पटना में पत्नी से झगड़ा करने के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामाधार साव के पुत्र सियाराम साव (45) के रूप में बताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना पालीगंज अनुमंडल के रानी तालाब थानाक्षेत्र अंतर्गत काब गांव की है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीबीआई ने पटना AIIMS के दो डॉक्टरों पर किया धोखाधड़ी का केस, फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी का है आरोप
घटना के संबंध में मृतक के पिता रामाधार साव ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। आज महिला ने बच्चों को खाना खिलाकर स्कूल भेज दिया। बच्चों के स्कूल जाने के बाद घर में कोई नहीं था। जब दोपहर बाद परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे तो देखा कि घर के अंदर सियाराम साव फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस की सूचना दी। सियाराम साव ने अपनी बेटी की शादी में कुछ रुपया कर्ज लिया था और कुछ पैसा बाकी था जिसको लेकर आए दिन विवाद हो रहा था। शांति देवी ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी के लिए लगभग ₹50हजार रुपया कर्ज लिया था। उसमें बहुत कुछ अदा कर चुका था, कुछ रुपया बाकी था इसी को लेकर विवाद हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : राजद नेता तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया लोकतंत्र की जीत, सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि काब गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारण पति-पत्नी का विवाद सामने आ रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों के तरफ से कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है।