पटना के पुनपुन के श्रीपालपुर में बुधवार दोपहर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक घर की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से करीब 50 से अधिक लोग चोटिल हो गए। वहीं दीवार के नीचे दबने के कारण 34 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हर काम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दीवार के नीचे दबे लोगों को ग्रामीणों लोगों की मदद से बाहर निकलने में जुट गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्रामीणों ने बताया कि नीरज सिंह के घर धार्मिक समारोह में लगभग 150 लोग शामिल हुए थे। अचानक हादसा हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादा संख्या महिलाएं और बच्चों की बतायी जा रही है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आननफानन लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को अस्पताल भिजवाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट।
ग्रामीणों के मुताबिक, एक धार्मिक स्थल पर कई दिनों से एक बाबा का प्रवचन चल रहा था। रुक-रुक कर वर्षा भी हो रही थी। श्रीपालपुर गांव में करीब डेढ़ सौ से अधिक की संख्या में श्रद्धालु बाबा का प्रवचन सुनने के लिए वहां जमा थे। इस बीच बारिश के चलते पुरानी दीवार धाराशाई हो गई और वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।