अंतिम बार भाई को राखी बंधती लक्ष्मी।
- फोटो : अमर उजाला
महिला शिक्षिका पर लगा हत्या का आरोप
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पिता गणेश साव मजदूरी करते हैं और पत्नी दूसरे के घरों में झाड़ू पोछा करती हैं। दोनों भाई-बहन पिछले 4 महीने से दोनों पास में रहने वाली ममता नाम की युवती से ट्यूशन पढ़ने जाते थे। पूछताछ के दौरान मां किरण देवी और पिता गणेश साव ने भी पुलिस को बताया कि दोनों भाई बहन ममता मैडम के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। आज दिन में लगभग 12 बजे ममता मैडम ने फोन कर दोनों बच्चों को बुलाया था। शाम लगभग 4 बज गये, लेकिन दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो उन्होंने महिला शिक्षिका से मोबाइल पर बच्चों के बारे में पूछा तो शिक्षिका ने बताया कि बच्चे घर चले गये। खोजिए उधर ही होंगे। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी मां किरण देवी को कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान किसी ने जानकारी दी कि एक कार में दो बच्चों की लाश पड़ी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR: चिराग पासवान ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से पूछा यह सवाल, कहा- भम्र फैला रहे हैं विपक्ष के नेता
शव को खपाने की थी तैयारी
घटना के संबंध में मां किरण देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि महिला शिक्षिका ने ही बच्चों को गर्म पानी या इलेक्ट्रिक से जलाकर मारा है। बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं, जबकि बेटी का गला घोंटा गया है। उनका आरोप है कि दोनों की हत्या के बाद शव को खपाने की तैयारी थी, जो नाकाम हो गई और मामला खुल गया।