फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गंगा और पुनपुन की बहाव में बह गए दो लड़के, दोनों नहाने के लिए नदी में कूदे थे...

Tue, 28 Mar 2023 06:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: पटना में अलग-अलग घाटों पर नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक छठ पूजा देखने गया था और दूसरे जल क्रीड़ा कर रहा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती SDRF की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में अलग-अलग घाटों पर नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक छठ पूजा देखने गया था और दूसरे जल क्रीड़ा कर रहा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने दोनों युवकों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं पटना में कहां कैसे नदी में डूब गए लड़के...
विज्ञापन


पुनपुन नदी में डूबने से गई जान
पटना के नौबतपुर में मंगलवार की सुबह छठ पूजा देखने गए एक युवक की पुनपुन नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेंद्र मिस्त्री जलपुरा निवासी के 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। दरअसल, नौबतपुर थाना क्षेत्र के करिया दरियापुर पुनपुन नदी में चैती छठ पर्व को लेकर सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी थी। सूरज कुमार पुनपुन नदी घाट पर शामिल होने पहुंचा था। उप मुखिया संतोष कुमार ने बताया कि छठ पूजा देखने के दौरान सूरज कुमार पुनपुन नदी में नहाने के लिए उतर गया। आसपास के लोग उसे मना करते रहे, इस बीच वह पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी खोजबीन के बाद लोगों ने उसकी लाश बरामद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुनपुन नदी में डूबे छात्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। 

गंगा नदी में बह गया छात्र 
पटना के बंका घाट स्थित गंगा नदी में मंगलवार को जल क्रीड़ा कर रहे दो युवक अचानक गंगा नदी में डूब गए। SDRF की टीम ने दोनों युवक को गंगा नदी से बाहर निकाला। जिसमें एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बैरिया बस स्टैंड निवासी प्रियांशु कुमार (18 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ मंगलवार को कच्ची दरगाह के बंका घाट में गंगा स्नान करने गया था। प्रियांशु अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा नदी में ऊंचाई से कूदकर जल क्रीडा कर रहा था। इसी क्रम में प्रियांशु और उसका मित्र निशांत कुमार ऊंचाई से कूदने के क्रम में अचानक गंगा नदी के तेज बहाव में फस गया और डूब गया। दोनों को डूबते देख SDRF की टीम वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। टीम दोनों को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें