फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शोक की लहर के बीच ये बताई जा रही वजह

Thu, 16 Jan 2025 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में एक सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई है। वहीं, लोगों के बीच चर्चा है कि सब-इंस्पेक्टर की मौत बीमारी की वजह से हुई है।
विज्ञापन
मृतक सब-इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार सुबह मौत हो गई। मामला चिकसौरा थाना से जुड़ा हुआ है। मृतक की पहचान भागलपुर जिला के खुटहा गांव निवासी स्वर्गीय मदन प्रसाद के पुत्र नित्यानंद मंडल (52) के रूप में की गई। वह पिछले दो साल से चिकसौरा थाने में पदस्थापित थे।

विज्ञापन


घटना के संबंध में चिकसौरा थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया कि ड्यूटी से आने के दौरान नित्यानंद मंडल रात के समय अपने बैरक में सोने चले गए। सुबह जब सहकर्मी ने उन्हें नींद से जगाने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत घर वालों को घटना की जानकारी दी गई।

दरसअल, पिछले कुछ समय से नित्यानंद मंडल शुगर बीमारी से जूझ रहे थे। शुगर के पूर्व पैरालाइसिस अटैक भी उन्हें आया था। आशंका जाहिर की जा रही है कि शुगर बढ़ जाने के कारण उनकी मौत हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस लाइन में सलामी के बाद पार्थिव शरीर को भागलपुर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें