फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार से शुरू हुआ एक और जोड़ी स्पेशल ट्रेन; पटना से आनंद विहार लगायेंगे 105 फेरे

Wed, 06 Aug 2025 11:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : दिल्ली जाने के लिए अगर आप परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार से एक और जोड़ी स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन पटना से आनंद विहार जायेगी और फिर उधर से वापस पटना आएगी। अब आप इसका रूट भी समझ लीजिये।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनंद विहार और पटना के मध्य प्रयागराज-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-पाटलिपुत्र के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन (04090/04089) के 105 फेरे चलाए जाएंगे। इस बात की  जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार में अंतरराष्ट्रीय रग्बी की धमक, चीन की टीम पहुंची पटना; पारंपरिक अंदाज़ में हुआ स्वागत

आनंद विहार-पटना स्पेशल(04090) 08 अगस्त से 20 नवंबर तक प्रतिदिन आनंद विहार से पटना जंक्शन के लिए खुलेगी। यह स्पेशन ट्रेन आनंद विहार से 14:25 बजे खुलेगी, जो अगले दिन 11:00 बजे पटना जं. पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 21:30 बजे कानपुर सेंट्रल, अगले दिन 00:20 बजे प्रयागराज, 03:10 बजे वाराणसी, 04:55 बजे गाजीपुर सिटी, 05:55 बजे बलिया, 06:20 बजे सहतवार, 06:45 बजे सुरेमनपुर, 08:05 बजे छपरा और 10:10 बजे पाटलिपुत्र रुकेगी।  
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नहर में मिली अज्ञात महिला का शव, अब तक तक नहीं हो पायी है पहचान; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


पटना-आनंद विहार स्पेशल (04089) 09 अगस्त से 21 नवंबर तक प्रतिदिन पटना जंक्शन से आनंद विहार के लिए खुलेगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन से 18.20 बजे खुलेगी, जो अगले दिन 14.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन 18:50 बजे पाटलिपुत्र, 21:05 बजे छपरा, 21:45 बजे सुरेमनपुर, 22:11 बजे सहतवार, 22:35 बजे बलिया, 23:35 बजे गाजीपुर सिटी, अगले दिन 01:45 बजे वाराणसी, 04:35 बजे प्रयागराज और 07:50 बजे कानपुर सेंट्रल रुकेगी।  
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से हुए रिहा, कहा-लडूंगा चुनाव; पार्टी का भी बताया नाम

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 12 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें