Bihar : पटना जंक्शन के सामने एक बड़े गड्ढे में एक स्कॉर्पियो गिर गई। गड्ढे में गाड़ी के गिरते ही उसे देखने के लिए आसपास से गुजर रहे लोग रूककर देखने लगे, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। अब लोग नगर निगम की कार्यशैली पर ही सवाल उठाने लगे।
पटना में नगर निगम की हालत काफी गंभीर है। नगर निगम के द्वारा खुदवाए गये गड्ढों से लोग काफी परेशान हैं। इसी क्रम में आज पटना जंक्शन के पास एक स्कॉर्पियो नगर निगम के द्वारा खुदवाए गये गड्ढे में गिर गई। हालांकि इससे बहुत ज्यादा कुछ नुकसान नहीं हुआ। वाहन के गड्ढे में गिरते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। गाड़ी को बाहर निकालने की काफी कोशिश करने लगे, लेकिन गाड़ी बाहर नहीं निकल सकी। तब गाड़ी खींचने वाली मशीन बुलाई गई, और तब स्कॉर्पियो को गंदे पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।
पटना जंक्शन के सामने एक बड़े गड्ढे में एक स्कॉर्पियो गिर गई। गड्ढे में गाड़ी के गिरते ही उसे देखने के लिए आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब लोग नगर निगम की कार्यशैली पर ही सवाल उठाने लगे। इसको लेकर राजद ने भी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। राजद ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर लिखा है कि 'स्मार्ट सिटी पटना में क्या 'स्मार्ट' है यह कोई स्मार्ट नागरिक आज तक पता नहीं कर पाया !
आगे लिखा है कि "पटना जंक्शन के पास नवनिर्मित मल्टी मोडल हब के पास सड़क का यह हाल है। पूरा प्रशासन मूखों की टोली की तरह काम करता है। बरसात में जहां तहां गड्ढे खोद देता है और वर्षों तक वैसे ही छोड़ देता है! किसी की जान गई तो समझ लीजिए उसकी बदकिस्मती! निकम्मी भ्रष्ट भाजपा नीतीश सरकार का कोई दोष नहीं है!" फिलहाल यह तस्वीर और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पटना के लोग पटना नगर निगम और मेयर को खूब ट्रोल कर रहे हैं।