फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सम्राट चौधरी बोले- भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण विश्वस्तरीय बनेगा, 13 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 12 Dec 2025 10:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bhimbandh Wildlife Sanctuary : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश दिया है। वन अनुभव केंद्र, योग ग्राम, आयुर्वेद केंद्र, ट्री हाउस-सह-कॉटेज, व्यू प्वाइंट, ट्रैकिंग मार्ग, भीम-सेन कुंड, ऑर्किड एवं फल उद्यान, वॉच टॉवर के विकास के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण के समग्र विकास के लिए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव के साथ बैठक कर कहा कि इस परियोजना का प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना में महत्वपूर्ण निर्माण और विकास, जिसमें वन अनुभव केंद्र-सह-कार्यशाला एवं प्रशिक्षण केंद्र, वेलनेस सेंटर, योग ग्राम, आयुर्वेद केंद्र, इनडोर गतिविधि क्षेत्र, कैफेटेरिया व भोजनालय, प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट और सभा-कक्ष, गरम पानी की झील, ट्री हाउस-सह-कॉटेज, व्यू प्वाइंट, ट्रैकिंग मार्ग, लैंडस्केपिंग, भीम-सेन कुंड, ऑर्किड एवं फल उद्यान, वॉच टॉवर या निगरानी मीनार आदि के निर्माण और विकास को शामिल किए जाने का निर्देश दिया है।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास प्रस्ताव में बेलाटांड़, चोरमारा, नारोकॉल, बहेरातानड़, बघेल, कुकुरझाप धाम, खड़गपुर झील और भौराकोल झील क्षेत्रों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के पर्यटकीय विकास से भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण का और वृहत पहचान स्थापित होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अभ्यारण के परिक्षेत्र में रहने वाले 13 हजार आदिवासियों एवं स्थानीय लोगों के रोजगार एवं विकास के लिए योजना प्रस्ताव में शामिल किए जाए।

 

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंगेर जिले का भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण अपनी प्राकृतिक संपदा, गरम जलधाराओं, घने जंगलों और जैव विविधता के लिए अद्वितीय है। इसके विकसित होने से जिले को जहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी वहीं बड़े पैमाने पर रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर भी सुनिश्चित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें