सांसदों के साथ बैठक करते तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
लालू परिवार में अब तक सबकुछ ठीक नहीं हुआ है। दो दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि सब ठीक है लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। पहले तेज प्रताप यादव की चूड़ा-दही पार्टी में तेजस्वी यादव नहीं गए। अब आज तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की तो उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कस दिया। उन्होंने तेजस्वी यादव की बैठक पर तंज कसते हुए उन्हें नसीहत भी दे दी। रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि सिर्फ दिखावा करने से काम नहीं चलेगा, आत्ममंथन करना और जिम्मेदारी लेना जरूरी है। अपने इर्द-गिर्द कब्ज़ा जमाए बैठे चिन्हित गिद्धों को ठिकाने लगाने का साहस” दिखाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब जानती और समझती है।
खबर अपडेट हो रही है...