फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में CNG वाहन चालकों को राहत; छह महीने में खुलेंगे 12 नए स्टेशन, लंबी कतारों से मिलेगी निजात

Fri, 13 Mar 2026 06:56 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna New CNG Stations: पटना में सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए छह महीने में 12 नए सीएनजी स्टेशन शुरू किए जाएंगे। इससे चालकों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। फिलहाल शहर में 38 स्टेशन हैं, जो बढ़कर करीब 50 हो जाएंगे।
विज्ञापन
पटना में खुलेंगे 12 नए सीएनजी स्टेशन (सांकेतिक) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में सीएनजी गैस से चलने वाले वाहन मालिकों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। शहर में सीएनजी भरवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से राहत दिलाने के उद्देश्य से छह महीने के भीतर 12 नए सीएनजी स्टेशन शुरू करने की योजना बनाई गई है। इन स्टेशनों के शुरू होने के बाद चारपहिया, दोपहिया और तीनपहिया सीएनजी वाहनों के चालकों को ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

 
बढ़ती मांग को देखते हुए विस्तार की योजना
गेल इंडिया के महाप्रबंधक अजय सिन्हा ने बताया कि बिहार में सीएनजी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए गेल की ओर से सीएनजी नेटवर्क के विस्तार का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को अपने वाहनों के लिए ईंधन प्राप्त करने में अधिक सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें स्टेशन पर लंबी प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े।
 
राजधानी में अभी 38 स्टेशन, जल्द बढ़कर होंगे 50
महाप्रबंधक अजय सिन्हा के अनुसार फिलहाल पटना में सीएनजी स्टेशन की संख्या 38 है। लेकिन राजधानी में सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण उपभोक्ताओं को कई बार ईंधन भरवाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए गेल इंडिया ने अपने स्टेशन नेटवर्क को मजबूत करने की योजना बनाई है। इसके तहत छह महीने से एक वर्ष के भीतर राजधानी में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़कर लगभग 50 हो जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें- LPG Crisis: गैस सिलिंडर की किल्लत से बिहार में बढ़ी इन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रही खरीदारों की भीड़
 
बिहटा और फतुहा समेत कई क्षेत्रों में खुलेंगे स्टेशन
नई योजना के तहत राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में भी सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। महाप्रबंधक अजय सिन्हा ने बताया कि बिहटा इलाके में चार नए सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे, जबकि फतुहा में तीन स्टेशन शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी स्टेशन स्थापित करने की योजना है। वर्तमान में पटना में सीएनजी वाहनों की संख्या लगभग 40 हजार बताई जा रही है, जिसके कारण ईंधन की मांग तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

 
चालकों ने जताई राहत की उम्मीद
नए सीएनजी स्टेशनों की योजना को लेकर वाहन चालकों ने भी संतोष व्यक्त किया है। चालक सन्नी सरकार का कहना है कि अभी सीएनजी भरवाने के लिए कई बार लंबी कतार में इंतजार करना पड़ता है। उनके अनुसार नए स्टेशन खुलने से सीएनजी चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं चालक संतोष ठाकुर ने कहा कि राजधानी में सीएनजी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए नए स्टेशन शुरू करना जरूरी हो गया है। उनका मानना है कि 12 नए स्टेशन खुलने से चालकों के समय की बचत होगी और ईंधन भरवाना पहले की तुलना में आसान हो जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें