राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक ऐतिहासिक पल देखा गया। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री शिशिर सिन्हा ने सत्र 2025-26 के लिए पहली विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) का विधिवत लोकार्पण किया। यह अवसर राज्य में खेल शिक्षा के एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।
समारोह में सभी अधिकारी मौजूद
क्या है इस विवरणिका में खास?
दो नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत
जुलाई 2025 से विश्वविद्यालय में दो नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा। हर कोर्स में 20-20 सीटें होंगी। यह राज्य में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।
कैसे होगा चयन?
नामांकन में बिहार सरकार की आरक्षण नीति का पालन किया जाएगा। चयन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धियों दोनों को ध्यान में रखा जाएगा। मेरिट सूची तैयार करने का जिम्मा विश्वविद्यालय की नामांकन समिति का होगा, जो पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।
पूरा नामांकन कार्यक्रम
पंजीकरण : 28 मई से 15 जून 2025 तक
फिटनेस टेस्ट की सूचना : 3 जुलाई 2025
फिटनेस टेस्ट : 10 और 11 जुलाई 2025
परिणाम : 17 जुलाई 2025
दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट : 24 जुलाई 2025
नामांकन और शुल्क जमा : 26-27 जुलाई 2025
कक्षा की शुरुआत और उन्मुखीकरण : 28 जुलाई 2025
भविष्य की तैयारी