बिहार सरकार 22 और 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मना रही है। इस खास मौके पर राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर पहली बार एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम आसमान में रोमांचक कलाबाजियां दिखाएगी। यह नजारा देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पटना के सभ्यता द्वार के सामने जुटेंगे। आयोजन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
एयर शो देखने वालों के लिए पार्किंग की खास व्यवस्था
जेपी गोलंबर से आने वालों के लिए गांधी मैदान में वाहन पार्क करने की सुविधा दी गई है। इस दिन गांधी मैदान के सभी गेट खुले रहेंगे, जिससे पार्किंग में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा महेंद्र घाट, कलेक्ट्रेट घाट और कदम कुआं घाट पर भी वाहन पार्क किए जा सकेंगे। एलसीटी घाट के अंडरपास से गुजरने वाले वाहनों के लिए जेपी गंगा पथ की एक लेन में अस्थायी पार्किंग की सुविधा रहेगी।
पढ़ें: देव सूर्य मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु और पुलिस में झड़प, वीडियो वायरल; क्या बोले एसडीपीओ-2
शहर के रास्तों में रूट डायवर्जन लागू
प्रशासन की सख्ती और ट्रैफिक नियमों की अपील
प्रशासन ने साफ कहा है कि पार्किंग की तय जगहों को छोड़कर यदि कोई वाहन गलत जगह खड़ा पाया गया, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर में छह स्थानों पर क्रेन की व्यवस्था की गई है, जो गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटाएंगे। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। यह आयोजन पटना के लिए गर्व का क्षण है और इसे यादगार बनाने में लोगों का सहयोग जरूरी है।
ट्रैफिक एसपी की अपील
अपराजित लोहान ने कहा, "शौर्य दिवस का यह आयोजन पटना के लिए गर्व का पल है। इसे सुव्यवस्थित यातायात से यादगार बनाएं। प्रशासन की ओर से एयर शो और बापू सभागार में शामिल होने वालों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। हमारी अपील है कि लोग प्रशासन का सहयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"