फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget : बिहार के विकास को लगेंगे पंख, बजट 2026 पर सत्ता पक्ष ने जताया भरोसा, जानिए किन नेताओं ने क्या कहा?

Sun, 01 Feb 2026 09:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट को संसद में पेश किया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डीजीपी विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को संसद में पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट पर बिहार के सत्ता गलियारों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के दिग्गज नेताओं ने इसे विकसित बिहार की नींव रखने वाला बजट बताया है। सत्ता पक्ष का मानना है कि इस बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार और कृषि पर जो जोर दिया गया है, उसका सीधा लाभ बिहार जैसे राज्यों को मिलेगा।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Accident Today: बक्सर-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल; कार मलबे में तब्दील

सीएम ने बताया- विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला बजट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट की सराहना करते हुए इसे प्रगतिशील और दूरदर्शी करार दिया। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बजट देश के समावेशी विकास और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नीतीश कुमार ने विशेष रूप से देश में प्रस्तावित 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बजट में बिहार की विकास प्राथमिकताओं का ध्यान रखा गया है, जिससे राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Student Credit Card Scheme : बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, बिना मान्यता वाले कॉलेजों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने बताया विश्वास और सुधार का बजट
बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। पटना में बजट का सीधा प्रसारण देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह बजट आम आदमी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए आयकर नियमों और करदाताओं के लिए सरल प्रक्रियाओं की सराहना की। सम्राट चौधरी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा और ग्रामीण विद्युतीकरण पर बजट का फोकस बिहार के गांवों को रोशन करने के संकल्प को मजबूती देगा। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर हब और औद्योगिक पार्कों के लिए केंद्र का सहयोग बिहार में निवेश के नए द्वार खोलेगा।

जानिए राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने क्या कहा 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भारत के अगले दो–तीन दशकों की दिशा तय करने वाला नीति-दस्तावेज़ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य अल्पकालिक लोकलुभावन खर्च नहीं, बल्कि दीर्घकालिक, टिकाऊ और रोजगारोन्मुख विकास है। उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार का उद्देश्य केवल संसाधनों का वितरण नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत आधारशिला तैयार करना है जिस पर आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और समावेशी भारत का निर्माण हो सके। यह बजट आज की जरूरतों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों की आकांक्षाओं को भी ध्यान में रखता है।

विज्ञापन

ऋतुराज सिन्हा और संजय झा - फोटो : अमर उजाला
बायोफार्मा सेक्टर में आवंटन ऐतिहासिक- संजय झा
वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत  की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि करीब एक दशक बाद रविवार को पेश किया गया यह बजट देश के आर्थिक भविष्य के लिए नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देता है।

उन्होंने बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के आवंटन को जनस्वास्थ्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी और भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने का लक्ष्य मजबूत होगा। इसके साथ ही एसएमई ग्रोथ फंड से छोटे और मध्यम उद्यमों को पूंजी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे रोजगार सृजन को गति मिलेगी। अंत में संजय कुमार झा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला, संतुलित और भविष्यदर्शी बजट है, जिसमें गरीब, किसान, महिला, युवा और उद्यमी सभी के लिए अवसर हैं। यह बजट देश को तेज, समावेशी और सतत विकास की राह पर आगे ले जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें