फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एक सप्ताह तक पटना सिविल कोर्ट में सब कुछ वर्चुअल; बम धमाकों की धमकी का असर

Thu, 12 Feb 2026 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बम धमाके की धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट की सभी कार्यवाही एक सप्ताह तक वर्चुअल मोड में होगी।
विज्ञापन
पटना सिविल कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना। बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद पटना सिविल कोर्ट की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। सुरक्षा कारणों से अगले एक सप्ताह तक कोर्ट की सभी न्यायिक और प्रशासनिक गतिविधियां वर्चुअल मोड में संचालित की जाएंगी। अदालत परिसर में आम लोगों की आवाजाही पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद एहतियातन यह निर्णय लिया गया कि फिलहाल भौतिक रूप से सुनवाई के बजाय मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाए। न्यायिक पदाधिकारियों, वकीलों और पक्षकारों को वर्चुअल माध्यम से ही जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें