फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Nabin: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार बिहार दौरे आएंगे नितिन नवीन, पटना में क्या है तैयारी?

Sun, 08 Feb 2026 12:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन नौ फरवरी को पहली बार दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत में भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी की है। 
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : एक्स/भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार सोमवार यानी कल बिहार दौरे पर आ रह हैं। वह दो दिन पटना में रहेंगे। इसके लिए बिहार भाजपा की ओर से सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वह दो दिन कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सोमवार को बापू सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है।
विज्ञापन


 10 फरवरी को वापस लौट जाएंगे
‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नौ फरवरी को पटना आएंगे और 10 फरवरी को वापस लौट जाएंगे। ‎उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन अपने दो दिनों के पटना प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बैठक में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषित होने के बाद नितिन नवीन का पटना में पहला आगमन हो रहा है, यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।
‎Bihar News : पप्पू यादव के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी, गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


चार सदस्यीय एक टीम गठित की गई है
‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सभी लोगों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों और सफल संचालन के लिए चार सदस्यीय एक टीम गठित की गई है, जिसमें प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा,  लाजवंती झा, शिवेश राम और प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु  शामिल हैं। ‎राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन और उनके स्वागत तथा अभिनंदन के लिए उस दिन विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पटना पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें