फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विपक्ष पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सदन में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस

Wed, 11 Feb 2026 04:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विभिन्न राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच मंत्री दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मुद्दों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस समेत कई दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।
विज्ञापन
मंत्री दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बयान देते हुए कांग्रेस सहित कई दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा और राज्यसभा में असंवैधानिक तरीके से अराजकता फैलाने की साजिश कर रही है। 

विज्ञापन


मीडिया के साथ बातचीत में जायसवाल ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि जब जनता आपको नकार देती है, तो आप सरकार को अस्थिर करने के लिए इस तरह के असंवैधानिक कदम उठाते हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर जायसवाल ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि अब बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। अपराधियों को या तो सुधरना होगा या राज्य छोड़ना होगा और जो लोग अपराधियों को शरण देते हैं, चाहे वे नेता हों या समाज के तथाकथित अगुआ, वे भी उन्हें बचा नहीं पाएंगे। बिहार अब अपराध बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar : मनरेगा में भ्रष्टाचार! रिश्तेदारों में बांटी जॉब कार्ड की राशि; जानिए, कैसे जाकर लौट आता है पैसा?

जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश में कुछ विभाजनकारी ताकतें हैं, जिनका उद्देश्य माहौल बिगाड़ना है। यह बाबर का देश नहीं, सनातन धर्म की शाश्वत भूमि है। जो लोग ऐसे काम करते हैं, वे विभाजनकारी ताकतें हैं। बता दें के उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने कहा था- 'यह बंगाल है, यूपी नहीं।'
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार दौरे को लेकर जायसवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि 45 वर्ष की उम्र में बिहार का बेटा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वे बिहार विधानसभा के सदस्य भी हैं और यह पूरे राज्य के लिए सम्मान की बात है।" दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे पर उठे सवालों पर उन्होंने कहा- साजिश या गलत काम का आरोप कोई भी लगा सकता है। यदि जांच की जरूरत है, तो जांच कराई जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें