फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : खान सर करेंगे आज सरेंडर, भारी संख्या में पहुंची पुलिस

Fri, 05 Jun 2026 08:40 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में कोचिंग संचालकों के विवाद के बीच खान सर (फैजल खान) को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज हो गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ दर्ज मामले के बाद आत्मसमर्पण की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खान सर पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश की प्राथमिक दर्ज होने के बाद उनके गिरफ्तारी की उम्मीद बढ़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक खान सर आज रात तक पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेंगे। फैजल खान उर्फ खान सर और रोशन आनंद के बीच बढ़ते वर्चस्व का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि रोशन आनंद सर को बेवजह फसाया गया है, इसीलिए उनको जल्द से जल्द रिहा किया जाए। वहीं दूसरी तरफ फैजल खान के खिलाफ काफी आक्रोश है। उनकी मांग है कि फैजल खान उर्फ खान सर ऊर्फ खान सर की अविलंब गिरफ्तारी हो।
विज्ञापन


कोचिंग क्लास भी हो सकती है सील
मिली जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस का खान सर पर दबाव है कि वह आत्मसमर्पण करे अन्यथा उनके कोचिंग संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी यह भी मिल रही है कि पुलिस को सहयोग नहीं करने पर कोचिंग को भी सील किया जा सकता है। यही वजह है कि आज दिनभर बड़े बड़े वकीलों का आना-जाना लगा रहा। खान सर चाहते हैं कि यह गिरफ्तारी रविवार तक रुक जाए लेकिन पटना पुलिस का यह दवाब है कि वह आज ही सरेंडर कर दें। 

ये भी पढ़ें-  विधान परिषद की चार सीटों के लिए नीतीश ने प्रत्याशी दिए; JDU से निशांत के अलावा किन्हें मौका?
विज्ञापन
विज्ञापन


 लगभग 8 बजे भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस संबंध में कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि मामला हिंसक न हो इस वजह से पुलिसबलों की तैनाती की गई है. लेकिन सच्चाई यह है कि खान सर आज आत्मसमर्पण करेंगे और इसी वजह से यहाँ भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें