नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
'अच्छे से काम करते रहिए आपलोग'
बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए। नीतीश कुमार ने तीनों नेताओं ने बधाई दी और कहा कि अच्छे से काम करते रहिए आपलोग। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार के कामकाज और आने वाले समय की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब बिहार की राजनीति में लगातार बदलाव और समीकरणों की चर्चा हो रही है।
सम्राट चौधरी के इस फैसले से नीतीश और विपक्ष दोनों खुश
नई सरकार बनने के बाद से शराबबंदी कानून खत्म होने की अटकलें चल रही थी। लोग मान रहे थे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शराबबंदी नीति की समीक्षा करेंगे। एनडीए के कई विधायक भी इसके पक्ष में थे। लेकिन, सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी कानून और सख्ती से लागू की जाएगी। सरकार इसे खत्म करने के बारे में नहीं सोच रही है। सम्राट चौधरी के इस फैसली से नीतीश कुमार खुश हैं। वहीं राजद ने भी सम्राट चौधरी के इस फैसले का समर्थन किया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के संकल्पों को आगे बढ़ाया है। इसके लिए सम्राट बधाई के पात्र हैं।