फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: युवक ने सिर में गोलीमार की खुदकुशी, डिप्रेशन में था; पत्नी से भी कहासुनी हुई थी

Tue, 19 Aug 2025 12:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: युवक पिछले कुछ महीनों से तनाव में रहता था। पत्नी से भी रोजाना कहासुनी होती रहती थी। कुछ लोग गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग होने का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में एक युवक ने सोमवार की रात सिर में गोली मार खुदकुशी कर ली है। मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहबाजपुर गांव का है। मृतक की पहचान शाहबाजपुर गांव निवासी रामजी प्रसाद यादव के (22) वर्षीय पुत्र श्रीकांत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। सोमवार की रात उसने घर में खाना खाया और खुद से सिर में गोली मार खुदकुशी कर ली। युवक शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता था। रात्रि के वक्त पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन


युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था
फिलहाल घटना के बारे में परीजन चुप्पी साधे हुए हैं। चर्चा है कि गांव के ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी विवाद को लेकर अक्सर पत्नी से कहा सुनी होते रहती थी। पटना के मसौढ़ी में युवक की शादी हुई थी। इस मामले में चिकसौरा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है।
आज नवादा, नालंदा और शेखपुरा में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा; बरबीघा में जनसभा को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक डिप्रेशन का शिकार हो गया था
पुलिस हथियार के बरामदगी के प्रयास में भी जुटी हुई है। घटनास्थल से हथियार भी गायब कर दिया गया है। पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि युवक डिप्रेशन का शिकार हो गया था।  फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों द्वारा किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें