बिहार में फिर कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। उन आईएएस अधिकारियों में कँवल तनुज, जीतेन्द्र गुप्ता, कृष्ण चन्द्र गुप्ता, आलोक कुमार और निशांत सिहारा शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
2010 बैच के आईएएस अधिकारी कंवल तनुज को योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। वह अब तक लघु जल संसाधन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता को बिहार सरकार के वित्त विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वह अब तक बिहार राज्य योजना पर्षद के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 2023 बैच के आईएएस अधिकारी को गृह विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक सम्प्रति लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में पदस्थापित थे।
2007 बैच के आईएएस अधिकारी आलोक कुमार को वापस पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में श्रम संसाधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थापित थे। 2022 बैच के आईएएस अधिकारी निशांत सिहारा बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देकर सम्प्रति पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।