फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत; गांव में मातम

Fri, 22 Nov 2024 03:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

Chhapra News: सड़क हादसे में दोनों भाइयों की मौत से परिजनों में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक मंटेश राय और राजू राय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा जिले के भेल्दी थानाक्षेत्र अंतर्गत कटसा चौक के पास गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतकों की पहचान परसा थानाक्षेत्र के मुरकटवा गांव निवासी 35 वर्षीय राजू राय और 28 वर्षीय मंटेश कुमार राय के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला
परिजनों ने बताया कि मंटेश कुमार राय अपने भाई राकेश कुमार राय को गरखा से घर लाने के लिए बाइक लेकर निकला था। साथ में उसका चचेरा भाई राजू राय भी था। जब दोनों कटसा चौक के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
तीन बहनों का इकलौता भाई था राजू
जानकारी के मुताबिक, राजू राय तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठा। राजू के माता-पिता और दोनों बड़े भाइयों का पहले ही निधन हो चुका था। वह अविवाहित था और घर में अकेला ही रहकर अपने जीवन का संघर्ष कर रहा था। अब उसके निधन से परिवार पूरी तरह बिखर गया है। तीनों बहनों की चीख-पुकार ने गांव में माहौल को गमगीन कर दिया है।
विज्ञापन



 
दुर्गा पूजा के बाद घर आया था मंटेश
वहीं, मंटेश राय की मौत ने उसके परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है। 2021 में हुई उसकी शादी के बाद से वह और उसकी पत्नी सोनी देवी संतान सुख पाने की उम्मीद में थे। मंटेश अपने पांच भाइयों में तीसरा था और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए गुजरात में ट्रक चलाता था। हाल ही में वह दुर्गा पूजा के बाद अपने घर आया था और कुछ दिन बाद फिर गुजरात लौटने वाला था। लेकिन इस हादसे ने परिवार के सभी सपनों को तोड़कर रख दिया।
 
गांव में शोक की लहर
इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। राजू की तीनों बहनें और मंटेश की पत्नी सोनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों के परिजनों के अनुसार, यह हादसा उनके जीवन में एक ऐसी त्रासदी है जिसे भुलाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

 
ट्रक चालक का पता लगा रही पुलिस
वहीं, मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जांच जारी है और पुलिस बालू लदे ट्रक के चालक का पता लगाने में जुटी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से तेज गति से चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें