फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवकों की दर्दनाक मौत; गौरीचक के रहने वाले थे सभी

Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Road Accident News : अचानक तेज आवाज हुई। आस-पास के लोग उस तरफ दौड़े तो उस नजारा को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। चार युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में दो बाइक सवार की आमने सामने हुई सीधी टक्कर में बाइक पर सवार तीनो लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आननफानन में स्थानीय लोग चौथे शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक पुल पर हुई है। मृतकों की पहचान दुखन कुमार (22) , रवि कुमार (25), सूरज कुमार (18) और विकास कुमार (30) के रूप में की गई है। घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये। स्थानीय लोगों ने नजदीकी थाना गौरीचक को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को जप्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि सभी मृतक गौरीचक के ही रहने वाले थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें