फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : आम जनता पर रौब झाड़ने वाले पुलिसकर्मी हो जाएं सावधान, डीजीपी ने कार्रवाई करने का दे दिया है आदेश

Fri, 28 Nov 2025 05:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आमलोगों के प्रति पुलिस के बुरे व्यवहार को देखते हुए डीजीपी ने ऐसे ऐसे पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है। इन्हें कहा कि आम लोगों से ढ़ंग से व्यवहार करें, वरना शिकायत मिलने पर ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस की छवि को लेकर पुलिस महानिदेशक ने कड़ा रुख अपनाया है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आम नागरिकों के साथ शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता के साथ असभ्य व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम नीतीश कुमार PMCH में क्यों? दिन में महिलाओं को 10 हजार भेजे, अब राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पहुंचे

24 नवंबर 2025 को आयोजित कल्याण कोष की बैठक में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बेहतर पुलिसिंग पर चर्चा की। इसी क्रम में डीजीपी विनय कुमार ने हाल की उन घटनाओं का हवाला दिया, जब पुलिसकर्मियों के असभ्य व्यवहार के मामले सामने आए थे। डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि हाल ही में पटना जिले के नदी थाना और कटिहार जिले के बारसोई थाना के कुछ पुलिसकर्मियों को नागरिकों के साथ असभ्य व्यवहार के चलते निलंबित किया गया है। उन्होंने इस तरह की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे न केवल बिहार पुलिस की छवि धूमिल होती है, बल्कि आम जनता के बीच जनविश्वास और सहयोग में भी कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 10 हजार पाने वाली जीविका दीदियों ने बताई अपनी कहानी, सीएम नीतीश बोले- बिहार का और तेजी से विकास होगा

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने सभी अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से यह निर्देश जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वे नागरिकों के साथ शिष्टाचार पूर्ण वार्तालाप करें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन नियमानुसार करें। जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि नागरिकों के साथ असभ्य व्यवहार करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस महानिदेशक के इस कड़े रुख से साफ है कि विभाग अब नागरिक केंद्रित पुलिसिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और अनुशासनहीनता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें